अगर आप ड्राइविंग लाइसेंस बनवाना चाहते हैं तो आपका यह काम घर बैठे हो सकता है. सड़क परिवहन एवं राजमार्ग मंत्रालय का पोर्टल सारथी आपको ड्राइविंग लाइसेंस के लिए आॅनलाइन अप्लाई करने की सुविधा देता है. इस पोर्टल पर लर्नर और परमानेंट दोनों तरह के ड्राइविंग लाइसेंस के लिए अप्लाई किया जा सकता है. साथ ही आप डॉक्युमेंट्स अपलोड करने से लेकर फीस का पेमेंट करने तक का काम इसी पोर्टल के जरिए कर सकते हैं.
लर्नर लाइसेंस के लिए ये है प्रोसेस
- https://sarathi.parivahan.gov.in/ पर जाएं.
- यहां से अपना राज्य सिलेक्ट करें. उदाहरण के लिए अगर आप दिल्ली के रहने वाले हैं तो दिल्ली सिलेक्ट करें.
- अब नया पेज खुलेगा. इसमें अप्लाई आॅनलाइन पर क्लिक कर न्यू लर्नर लाइसेंस सिलेक्ट करें.
- दिशा-निर्देशों को पढ़ने के बाद कंटीन्यू करें.
- इसके बाद एक नया पेज खुलेगा, जिसमें पहले से Applicant does not hold Driving/ Learner Licence सिलेक्टेड होगा. अगर आप डिप्लोमैट विदेशी, विदेश रिटर्न, रिफ्यूजी, विदेशी लेकिन डिप्लोमैट नहीं, एक्स सर्विसमैन, फिजिकली चैलेंज्ड हैं तो आपको अपनी कैटेगरी सिलेक्ट करनी होगी. अगर नहीं तो सबमिट पर क्लिक कर आगे बढ़ जाना है.
- अब आप एक फॉर्म पर पहुंचेंगे, जिसमें राज्य, आरटीओ ऑफिस को सिलेक्ट करना होगा. इसके बाद आपको सभी अनिवार्य डिटेल्स जैसे नाम, फोन नंबर, ब्लड ग्रुप, माता-पिता के नाम, जन्मतिथि, पता आदि भरने होंगे.
- इसके बाद यह भी बताना होगा कि आपको कौन-सी गाड़ी चलाने के लिए लाइसेंस बनवाना है.
- सारी डिटेल्स भरने के बाद सबमिट करना होगा. इसके बाद एक एक्नॉलेजमेंट आएगा, जिसका आप प्रिंट ले सकते हैं.
Step 1

Step 2

Step 3

Step 4

फोटो, सिग्नेचर, डॉक्युमेंट अपलोडेशन व फीस पेमेंट
- होमपेज पर लौटकर अपलोड डॉक्युमेंट्स सेक्शन में जाएं. यहां से आप अपनी फोटो, सिग्नेचर और डॉक्युमेंट अपलोड कर सकते हैं.
- होमपेज पर ही फीस पेमेंट का सेक्शन भी मौजूद है. यहां से आप पेमेंट की प्रोसेस पूरी कर सकते हैं.
स्लॉट बुकिंग
- फीस का पेमेंट होने के बाद आपको स्लॉट बुक यानी आरटीओ ऑफिस में ड्राइविंग टेस्ट के लिए बुकिंग करनी होगी. इसके लिए होमपेज पर इन्क्वायरी आॅन स्लॉट अवेलेबिलिटी और अपॉइंटमेंट्स स्लॉट बुकिंग सेक्शन मौजूद है. यहां से आप डेट सिलेक्ट कर सकते हैं.
- इसके बाद बुक हुई डेट पर जाकर आपको टेस्ट देना होगा. टेस्ट पास करने के बाद आपका लर्निंग डीएल 15 दिन के अंदर पोस्ट द्वारा आपके घर पर पहुंच जाएगा.
एप्लीकेशन स्टेटस और कैंसिल एप्लीकेशन
होमपेज पर अप्लाई आॅनलाइन सेगमेंट में एप्लीकेशन स्टेटस और कैंसिल एप्लीकेशन सेक्शन भी है. एप्लीकेशन स्टेटस के जरिए आप चेक कर सकते हैं कि प्रोसेस के सभी स्टेप्स पूरे हो चुके हैं या नहीं. अगर कोई स्टेप छूटा है तो वहां यहां शो हो जाएगा. वहीं कैंसिल एप्लीकेशन के जरिए आप अपने आवेदन को रद्द करा सकते हैं.
परमानेंट DL बनवाने की प्रोसेस
लर्निंग लाइसेंस बनने की तारीख से एक महीने बाद आप परमानेंट ड्राइविंग लाइसेंस के लिए ऑनलाइन अप्लाई कर सकते हैं. इसके लिए आपको ऊपर दिया गया प्रोसेस ही फॉलो करना है. बस अप्लाई आॅनलाइन सेक्शन में न्यू ड्राइविंग लाइसेंस सिलेक्ट कर आगे लर्निंग ड्राइविंग लाइसेंस का नंबर देना होगा.
कितनी है फीस
लर्निंग लाइसेंस के लिए फीस 200 रुपये है. अगर आपने अभी तक एकबार भी लाइसेंस नहीं बनवाया है तो पहले लर्निंग बनवाना होगा. लर्निंग के बाद ही परमानेंट लाइसेंस बनता है. उम्र सीमा कम से कम 18 साल है.
वीडियो हैं मौजूद
सारथी पोर्टल पर डीएल बनवाने की पूरी प्रोसेस की जानकारी देने के लिए तीन वीडियो मौजूद हैं. parivahan.gov.in/sarathiservice1/videoAndAudio.do के जरिए डायरेक्टली या फिर होमपेज पर डेमो हेल्प सेक्शन में जाकर वीडियोज को एक्सेस किया जा सकता है.
