केवल 12 रुपये मे मिलेगा 2 लाख रुपये का इंश्योरेंस, इस योजना का उठाएं फायदा

आज के समय में इंश्योरेंस (Insurnce) बहुत जरूरी हो गया है. लेकिन इंश्योरेंस के बढ़ते प्रीमियम के चलते बीमा कराना भी महंगा हो गया है. बीमा कराना जिन लोगों की लिमिट से बाहर है उनके लिए केंद्र सरकार बीमा कवर दे रही है और वह भी मामूली रकम पर. 

आर्थिक रूप से कमजोर वर्ग के लिए केंद्र सरकार ने बेहद मामूली प्रीमियम वाली दो स्कीम चलाई हुई हैं. ये हैं प्रधानमंत्री जीवन ज्योति बीमा योजना (PMJJBY) और प्रधानमंत्री सुरक्षा बीमा योजना केंद्र की दुर्घटना बीमा योजना है.

क्या हैं ये योजनाएं


ज्योति बीमा योजना केंद्र सरकार की जीवन बीमा स्कीम है, वहीं पीएम सुरक्षा बीमा योजना दुर्घटना बीमा योजना है. ये दोनों स्कीम मिलाकर कुल मिलाकर 4 लाख रुपये तक का बीमा कवर देती हैं. अगर आप इन दोनों योजनाओं का फायदा लेना चाहता हैं आपको प्रीमियम के तौर पर महज 342 रुपये सालाना देने होंगे. 

दोनों ही योजना सालाना आधार पर हैं. इनका प्रीमियम हर साल मई-जून में जमा होता है और यह प्रीमियम आपके बैंक खाते से खुद ही कट जाता है. यहां आपको पीएम सुरक्षा बीमा योजना के बारे में बताया जा रहा है.

प्रधानमंत्री सुरक्षा बीमा योजना


प्रधानमंत्री सुरक्षा बीमा योजना (PM Suraksha Bima Yojana) के तहत आप सिर्फ 12 रुपए मे 2 लाख रुपए तक का बीमा करवा सकते हैं. यह एक प्रकार की दुर्घटना पॉलिसी है जिसके तहत किसी एक्सीडेंट के दौरान मौत हो जाने पर या अपंग हो जाने पर आप बीमा राशि के लिए क्लेम कर सकते हैं.

प्रधानमंत्री सुरक्षा बीमा योजना एक साल के लिए होती है. इसे हर साल रिन्यू कराना होता है. इस योजना के तहत दुर्घटना से मृत्यु होने पर या पूरी तरह अपंग होने पर 2 लाख रुपये का बीमा किया जाता है. आंशिक तौर पर अपंग होने पर 1 लाख रुपये का बीमा किया जाता है.

प्रधानमंत्री सुरक्षा बीमा योजना के लिए जरूरी बातें


– 18 साल से 70 साल तक का कोई भी व्यक्ति योजना ले सकता है.
– बीमित व्यक्ति के 70 साल के होने पर यह बीमा खत्म हो जाएगा.
– इस योजना के लिए बैंक में खाता होना जरूरी है. 
– प्रीमियम कटने के दौरान खाते में बैलेंस होना जरूरी. 
– बैलेंस नहीं होने पर पॉलिसी खुद ही रद्द हो जाएगी.
– बैंक खाता बंद होने पर भी पॉलिसी रद्द मानी जाएगी.

कैसे करें आवेदन


अगर आप प्रधानमंत्री सुरक्षा बीमा योजना में आवेदन करना चाहते हैं तो जिस बैंक में आपका खाता है, उस बैंक की किसी भी शाखा मे जाकर आवेदन कर सकते हैं. 

अगर आप चाहते हैं कि आपके खाते से प्रीमियम की राशि समय पर खुद ही कटती रहे तो बैंक में आपको इसके लिए मंजूरी देनी होगी. 

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *