डेयरी प्रोडक्ट बनाने वाली कंपनी मदर डेयरी ( Mother Dairy) के साथ बिजनेस करने का बड़ा मौका है. फ्रूट एंड वेजिटेबल प्राइवेट लिमिटेड कंपनी अपनी फ्रेंचाइजी ऑफर करती है. इसकी फ्रेंचाइजी लेकर आप अपना कारोबार खड़ा कर सकते हैं. कंपनी दूध, दुग्ध से बने प्रोडक्ट और दूसरे खाद्य प्रोडक्ट बनाती और बेचती है. डेयरी उत्पादों के अलावा कंपनी फल, सब्जियां, खाद्य तेलों, खाद्य पदार्थों, अचार, फलों के रस, जैम जैसी चीजें भी बनाती है.
यह भारत के कृषि-उद्योग का सबसे बड़ा फ्रेंचाइज नेटवर्क है और FMCG उद्योग में मदर डेयरी को दूसरी सबसे अच्छी कंपनी मानी जाती है. 2015 के सर्वेक्षण में कंपनी को भारत के शीर्ष 100 सर्वश्रेष्ठ कंपनियों की सूची में काम करने के लिए 39वें स्थान पर रखा गया था. कंपनी के करीब 2500 रिटेल आउटलेट हैं और धीरे-धीरे नेटवर्क को बढ़ाने की प्लानिंग है.
हाल ही में कंपनी ने पहली बार बेकरी सेगमेंट में उतरने की प्लानिंग की है. कंपनी ने तीन तरह की ब्रेड लॉन्च की हैं. अगर आप कम इन्वेस्टमेंट और अच्छे मुनाफे के साथ फ्रेंचाइजी बिजनेस करने की सोच रहे हैं तो Mother Dairy के साथ जाना चाहिए. इसमें सिर्फ 5 से 10 लाख का निवेश होता है.
मदर डेयरी फ्रेंचाइजी क्या है?
ज्यादातर कंपनियां अपना नेटवर्क बढ़ाना चाहती हैं. इसके लिए वह हर जगह खुद काम न करके फ्रेंचाइज ऑफर करती हैं. नाम कंपनी का होता है बिजनेस कोई भी कर सकता है. इसके बदले कंपनी कुछ कमीशन या फीस लेती है. Mother Dairy ने देश में करीब 2500 आउटलेट्स खोल रखे हैं.
मदर डेयरी मिल्क बूथ फ्रेंचाइजी
मिल्क बूथ फ्रेंचाइज मॉडल में कई तरह के डेयरी प्रोडक्ट बेच सकते हैं.
मदर डेयरी आइसक्रीम फ्रेंचाइजी
मदर डेयरी आइसक्रीम फ्रेंचाइजी लेने वाला सिर्फ एक आइसक्रीम पार्लर खोल सकता है. इसमें बहुत ज्यादा इन्वेस्टमेंट नही करनी पड़ती.
मदर डेयरी प्रोडक्ट रेंज
टोकन मिल्क, फुल क्रीम मिल्क, प्रीमियम फुल क्रीम मिल्क, टोंड मिल्क, स्टैंर्डडाइज्ड मिल्क, गाय का दूध, सुपर- टी मिल्क, डाइट मिल्क, अल्टीमेट दही, क्लासिक दही, मिस्टी दही, लस्सी, प्लेन छाच, फ्लेवर्ड मिल्क बॉटल, फ्रेश पनीर, बटर, चीज़ स्लाइस, चीज़ स्प्रेड, गाय घी, फ्रूट योगर्ट, डेयरी वाइटनर, मिल्क शेक जैसे प्रोडक्ट शामिल हैं.
मदर डेयरी फ्रेंचाइजी के लिए निवेश
अगर आप मदर डेयरी की फ्रेंचाइजी लेना चाहते है तो आपको अच्छी इन्वेस्टमेंट करनी पड़ेगी. ये इन्वेस्टमेंट आपकी जगह और लोकेशन के हिसाब से भी ज्यादा या कम हो सकती है. अगर आपके पास पहले से जमीन है तो कुछ पैसे बच जाएंगे. अगर नहीं तो इन्वेस्टमेंट ज्यादा हो सकता है. यह बहुत बड़ा और फेमस ब्रांड है तो कम से 5 से 10 लाख रुपए की इन्वेस्टमेंट करनी पड़ती है. इसमें ब्रांड फीस के तौर पर 50,000 रुपए अलग से देने होंगे. हालांकि, कंपनी किसी तरह की रॉयल्टी फीस नहीं लेती.
अगर कोई मल्टीपल प्रोडक्ट यूनिट खोलना चाहता है, तो निवेश 1 या 2 करोड़ रुपए तक जा सकता है. यह रिटेल आउटलेट की जगह और शहर के हिसाब से भी ज्यादा हो सकता है. इसके अलावा, कंपनी प्रोमोशन में मदद करती है, दूध वेंडिंग मशीन स्थापित करती है.
मदर डेयरी फ्रेंचाइजी के लिए जरूरी डॉक्यूमेंट
- आइडी प्रूफ– आधार कार्ड, पैन कार्ड, वोटर आइडी कार्ड देना होगा.
- एड्रेस प्रूफ- राशन कार्ड, इलेक्ट्रिसिटी बिल की कॉपी देनी होगी.
- बैंक अकाउंट डीटेल्स
- फोटोग्राफ, ई-मेल आइडी, फोन नंबर
- प्रॉपर्टी के डॉक्यूमेंट्स भी जरूरी हैं.
- लीज एग्रीमेंट
- NOC सर्टिफिकेट
कितनी होगी कमाई
Mother Dairy फ्रेंचाइजी में निवेश करने वालों के लिए मदर डेयरी डिस्ट्रीब्यूटरशिप मार्जिन काफी महत्वपूर्ण है. पहले साल में निवेश पर 30 फीसदी रिटर्न की उम्मीद की जा सकती है. हालांकि, निवेश की रकम निकलने में लगभग 2 साल लगेंगे. मदर डेयरी में निवेश करने पर हर महीने लगभग 44,000 रुपए का फायदा हो सकता है.
