अगर आप अमेजन से नियमित रूप से शॉपिंग करते हैं तो आपके लिए सौगात है. आर्इसीआर्इआर्इ बैंक और अमेजन पे ने को-ब्रांडेड क्रेडिट कार्ड लॉन्च किया है. इसमें अमेजन प्राइम के सदस्यों को अतिरिक्त रिवॉर्ड पॉइंट की पेशकश की गर्इ है. अमेजन पे आर्इसीआर्इसीआर्इ कार्ड की सबसे बड़ी खूबी यह है कि रिवॉर्ड पॉइंट पर किसी तरह की सीमा नहीं है. न ही इनकी मियाद खत्म होती है. हर एक रिवॉर्ड पॉइंट एक रुपये के बराबर है.
आइए, इस पेशकश के बारे में थोड़ा और जानते हैं.
रिवॉर्ड पॉइंट
अमेजन प्राइम के मेंबरों को अमेजन डॉट इन से शॉपिंग करने पर 5 फीसदी रिवॉर्ड पॉइंट अर्जित करने का मौका देता है. दूसरे ग्राहक 3 फीसदी रिवॉर्ड पॉइंट ही प्राप्त कर सकते हैं. प्राइम मेंबर्स को अमेजन पे पार्टनर मर्चेंट से खरीदारी करने पर और 2 फीसदी रिवॉर्ड पॉइंट मिलेंगे.
सभी श्रेणी के पार्टरन मर्चेंट से खरीदारी करने पर इन्हें दिया जाएगा. इन श्रेणियों में फूड डिलीवरी, यूटिलिटी पेमेंट, मूवी टिकटिंग इत्यादि शामिल हैं. वीजा कार्ड स्वीकार करने वाले मर्चेंट से खरीदारी करने पर ग्राहक को 1 फीसदी पॉइंट मिलेंगे. उन्हें फ्यूल सरचार्ज छूट और नो-कॉस्ट र्इएमआर्इ की पेशकश भी की जाएगी. हालांकि, र्इंधन, र्इएमआर्इ ट्रांजेक्शन और सोने की खरीद पर कोर्इ अर्निंग नहीं होगी.
कार्ड पर हर एक पॉइंट एक रुपये के बराबर है. इसे अमेजन डॉट इन पर भुनाया जा सकता है. अमेजन पर सेल के दौरान ग्राहकों को फ्यूल सरचार्ज छूट, नो-कॉस्ट र्इएमआर्इ और बोनस पॉइट की पेशकश की जाती है.
कैसे इस्तेमाल कर सकते हैं पॉइंट?
रिवॉर्ड अर्निंग को मासिक आधार पर क्रेडिट किया जाता है. कार्ड की बिलिंग साइकिल डेट के बाद अमेजन पे बैलेंस के तहत ‘गिफ्ट और क्रेडिट सेक्शन’ में यह दिखार्इ देता है. ग्राहक इन पॉइंट को अमेजन डॉट इन पर उपलब्ध आइटमों को खरीदने के लिए भुना सकते हैं.
किसे दी जा रही है सेवा?
शुरुआत में अमेजन डॉट इन का इस्तेमाल करने वाले आर्इसीआर्इसीआर्इ बैंक के ग्राहकों को इनविटेशन पर यह कार्ड दिया जा रहा है. चुनिंदा ग्राहक अमेजन एप पर अपना इनवाइट देख सकते हैं. वे तुरंत कार्ड के लिए अप्लार्इ कर सकते हैं. इसमें किसी तरह की कोर्इ कागजी कार्रवार्इ शामिल नहीं है. डिजिटल कार्ड का इस्तेमाल करके ग्राहक तुरंत ऑनलाइन शॉपिंग शुरू कर सकते हैं. इसके लिए उन्हें फिजकल कार्ड के पहुंचने का इंतजार नहीं देखना है. बैंक कुछ दिनों के भीतर फिजकल कार्ड भी भेज देते हैं.
आर्इसीआर्इसीआर्इ बैंक में जनरल मैनेजर व हेड – अनिसिक्योर्ड एसेट एंड कार्ड्स सुदीप्त रॉय ने केवार्इसी प्रक्रिया के बारे में बताया कि बैंक के ग्राहकों के लिए अतिरिक्त केवार्इसी की जरूरत नहीं होगी.
आपको क्या करना चाहिए?
अमेजन से नियमित रूप से खरीदारी करते हैं तो यह अच्छा विकल्प दिख रहा है. कारण है कि इसमें पॉइंट अर्जित करने पर कोर्इ सीमा नहीं है. साथ ही कोर्इ एक्सपायरी डेट भी नहीं रखी गर्इ है. अमूमन क्रेडिट कार्ड के रिवॉर्ड पर सीमा होती है. इन्हें एक तय अवधि तक इस्तेमाल करना होता है.
हालांकि, गैर-अमेजन ट्रांजेक्शन के लिए कार्ड का उपयोग करने पर आपको थोड़ा गणित लगाना होगा. आपको दूसरे कार्ड पर उपलब्ध पॉइंट से इसकी तुलना करनी पड़ेगी.
अमेज़न पर खरीदारी के लाभ
- अमेज़न प्राइम के ग्राहकों के लिए Amazon.in पर खरीद पर 5% कैश बैक मिलता है।
- अमेजन के नॉन-प्राइम ग्राहकों के लिए Amazon.in पर खरीद पर 3% का कैशबैक दिया जा रहा है।
अमेज़ॅन के अतिरिक्त खरीदारी लाभ
- जबइस कार्ड का उपयोग करके भुगतान किया जाता है तो ग्राहक 100+ अमेज़ॅन पे पार्टनर व्यापारियों पर 2% कैशबैक मिलता हैं
- अन्यसभी भुगतानों पर 1% कैशबैक मिलता हैं।
रेस्टोरेंट पर छूट
- भारतमें चयनित रेस्टोरेंट पर कार्ड धारकों को न्यूनतम 15% छूट मिलेगी।
फ्यूल सरचार्ज छूट
- कार्ड द्वारा फ्यूल खरीदने पर 1% की छूट मिलेगी।
पिन और चिप सुरक्षा
- कार्ड के डुप्लिकेट और जालसाज़ी के खिलाफ सुरक्षा प्रदान करने के लिए क्रेडिट कार्ड में माइक्रोचिप प्रदान की जाती है।
- कार्ड ICICI बैंक 3D सुरक्षा सुविधा का समर्थन करता है जो इसे ऑनलाइन उपयोग के लिए सुरक्षित करता है
ICICI बैंक अमेज़ॅन पे क्रेडिट कार्ड – फीस और शुल्क
| फीस/शुल्क | राशि |
| जॉइनिंग फीस | शून्य |
| ऐड ऑन क्रेडिट कार्ड | शून्य |
| ब्याज दर | 3.5% से 3.8% प्रति माह 42% से 45.6% प्रति वर्ष |
| नकदी निकालने पर ब्याज | 42% से 45.6% तक |
| नकदी निकालने पर शुल्क | राशि का 2.50% या ₹ 300 |
| ओवर लिमिट चार्ज | राशि का 2.50%, न्यूनतम ₹ 500 |
| चेक / ऑटो डेबिट बाउंस | राशि का 2%, न्यूनतम ₹ 450 * |
| कार्ड रिप्लेसमेंट शुल्क | ₹ 100 |
| विदेशी मुद्रा मार्क-अप शुल्क | राशि का 3.50% |
| देर से भुगतान शुल्क | ₹ 100 तक के पर = शून्य₹ 101 से ₹ 500 तक = ₹ 100₹ 501 से ₹ 10000 तक = ₹ 500₹ 10,000 से अधिक भुगतान पर = ₹ 750 |
* अतिरिक्त50 रु. + GST ग्राहक के सेविंग अकाउंट से काटा जाएगा.
