क्या आपका भी कट गया ज्यादा TDS? तो रिफंड पाना है बहुत ही आसान

कई बार हम देखते हैं कि टैक्सपेयर्स का Tax Deduction at source (TDS) ज्यादा कट जाता है या फिर जिन लोगों की सैलरी टैक्सबेल नहीं भी होती है उनका भी TDS कट जाता है तो अगर आपके साथ भी ऐसा कुछ हुआ तो अब आप आसानी से TDS को वापस पा सकते हैं

सैलरी और TDS का मिसमैच है, तो कैसे पाएं TDS रिफंड 

अगर आपकी कंपनी ने टेक्सेबल सैलरी से ज्यादा TDS काट लिया है, तो आप TDS रिटर्न भरें. IT डिपार्टमेंट (Income Tax Department) आपकी सैलरी पर बनने वाला टोटल टैक्स कैलकुलेट करेगा, अगर ये टैक्स आपकी कंपनी की ओर से काटे गए टैक्स से कम होगा तो बाकी टैक्स की रकम आपको रिफंड (Refund) कर दी जाएगी.

अगर ज्यादा  कट गया है TDS तो क्या करें 

अगर कंपनी की ओर से काटी गई रकम कम है और टैक्सेबल (Payble Taxable) ज्यादा है तो IT डिपार्टमेंट आपको बकाया TDS जमा करने को कहेगा. याद रहे कि आपको रिटर्न दाखिल करते समय अपने बैंक का नाम IFSC कोड जरूर लिखना है, तभी रिफंड आपके खाते में आएगा. बता दें अगर आपने ITR समय पर दाखिल किया है तो तीन से छह महीने में रिफंड आ जाता है. 

FD पर TDS कट जाए, तो कैसे पाएं रिफंड  

अगर आपकी सैलरी इनकम टैक्स के लायक नहीं है, या यूं कहें कि आपकी सैलरी पर कोई टैक्स नहीं बनता है, बावजूद इसके अगर आपका बैंक आपके फिक्स्ड डिपॉजिट (FD) के ब्याज पर टैक्स काट लेता है तो आपको TDS की ये रकम भी वापस मिल सकती है. 

सीनियर सिटिजन हैं तो क्या करें ?

सीनियर सिटिजन के फिक्स्ड डिपॉजिट के ब्याज पर कोई टैक्स नहीं देना होता है. फिर भी अगर आप इसी साल 60 साल के हुए हैं, और चाहते हैं कि बैंक आपका TDS नहीं काटे तो फॉर्म 15H भरकर बैंक को दे दें, ताकि इस बात का आश्वासन हो जाए कि आगे से बैंक आपके FD के ब्याज पर TDS नहीं काटेगा. 

TDS रिफंड का स्टेटस कैसे चेक करें?

TDS रिफंड जल्दी आए तो इसके लिए जरूरी है कि आप अपना ITR वक्त पर भरें, क्योंकि जितना जल्दी आप रिटर्न दाखिल करेंगे रिफंड की प्रक्रिया भी उतनी ही जल्दी शुरू होगी. अगर आप TDS रिफंड का स्टेटस देखना चाहते हैं तो इसके लिए आपको ई-फाइलिंग पोर्ट https://incometaxindiaefiling.gov.in/ पर जाना होगा. 

फॉलो करें ये प्रोसेस

यहां लॉग इन (log in) करने के बाद ‘View e-Filed Returns/Forms’ सेक्शन में जाएं. असेसमेंट ईयर (assessment year) के हिसाब से ITR चेक करें. एक अलग से पेज खुलेगा जहां पर रिफंड का स्टेटस दिखेगा. इसके अलावा CPC Bangalore के टोल फ्री नंबर 1800-4250-0025 पर फोन करके भी स्टेटस जान सकते हैं.

image source : Google Search

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *