HDFC टॉप 100: ये MF स्कीम 24 साल से देती आ रही है 18% सालाना रिटर्न, 1 लाख के बन गए 56 लाख

Top Mutual Fund Scheme: म्यूचुअल फंड स्कीम की टॉप परफॉर्मर में लॉर्जकैप सेग्मेंट से HDFC टॉप 100 फंड भी टॉप पर है. इस फंड ने लंबी अवधि में निवेशकों को मालामाल कर दिया है. इसे लॉन्च हुए करीब 24 साल हो गए हैं और लॉन्च होने के बाद से इसने अबतक 18.34 फीसदी सालाना के हिसाब से रिटर्न दिया है. इस लिहाज से अगर किसी ने लॉन्चिंग के समय इस फंड में 1 लाख रुपये लगाए होते तो आज उसके निवेश की वैल्यू बढ़कर 56 लाख रुपये के करीब पहुंच गई होती. उपलब्ध आंकड़ों के अनुसार पिछले 20 साल में भी यह लॉर्जकैप सेग्मेंट में रिटर्न चाट्र पर टॉप पर है.

लॉन्च डेट: 11 अक्टूबर, 1996
लॉन्च के बाद से रिटर्न: 18.34% सालाना
1 लाख रुपये की वैल्यू: 56.9 लाख रुपये

समय के साथ बढ़ता गया रिटर्न

HDFC टॉप 100 फंड की बात करें तो इसने लॉन्च के बाद से अबतक यानी पिछले करीब 24 साल में 18.34 फीसदी सालाना, पिछले 20 साल में 18.19 फीसदी सालाना, पिछले 10 साल में 8.25 फीसदी सालाना, पिछले 7 साल में 13.52 फीसदी और पिछले 5 साल में 6.76 फीसदी सालाना रिटर्न दिया है. हालांकि कोविड 19 के चलते बीते 1 साल और 3 साल के रिटर्न पर असर पड़ा है.

20 साल में रिटर्न

20 साल में 1 लाख के निवेश के वैल्यू: 28.29 लाख
20 साल में 10000 मंथली SIP की वैल्यू: 1.74 करोड़

15 साल में रिटर्न

15 साल में 1 लाख के निवेश के वैल्यू: 7.24 लाख
15 साल में 10000 मंथली SIP की वैल्यू: 42.30 लाख

10 साल में रिटर्न

10 साल में 1 लाख के निवेश के वैल्यू: 2.21 लाख
10 साल में 10000 मंथली SIP की वैल्यू: 18.49 लाख

5 साल में रिटर्न

5 साल में 1 लाख के निवेश के वैल्यू: 1.39 लाख
5 साल में 10000 मंथली SIP की वैल्यू: 6.73 लाख

कितना कर सकते हैं निवेश

HDFC टॉप 100 म्यूचुअल फंड में कम से कम 5000 रुपये का एकमुश्त निवेश करना जरूरी है. वहीं इसमें SIP करना है तो इसकी न्सूनतम रकम 500 रुपये महीना होगी.

एसेट्स व एक्सपेंस रेश्यो

HDFC म्यूचुअल फंड की इस स्कीम का बेंचमार्क NIFTY 100 है. यह ओपेन एंडेड फंड है. इसका एसेट्स 31 जुलाई 2020 तक 16,202 करोड़ रुपये हैं और 31 जुलाई 2020 तक एक्सपेंस रेश्यो 1.78 फीसदी है. हालांकि लॉर्जकैप इक्विटी स्कीम होने की वजह से इसमें रिस्क मॉडरेट से ज्यादा है.

टॉप होल्डिंग

इंफोसिस, ICICI बैंक, रिलायंस इंडस्ट्रीज, HDFC बैंक, ITC, एसबीआई
इस फंड का अलोकेशन फाइनेंशियल और एनर्जी सेक्टर में सबसे ज्यादा है. इसके अलावा टेक्नोलॉजी, कंस्ट्रक्शन और एफएमसीजी सेकटर में भी अचछा खासा अलोकेशन है.

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *